योगा हमारी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे डेली रूटीन में शामिल करके इंसान खुद को कई गंभीर बीमारियों और समस्याओं से बचा सकता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा मुश्किल योग की मुद्राएं नहीं कर सकते हैं, तो आप अनुलोम-विलोम ट्राई कर सकते हैं।
अनुलोम-विलोम क्या है?
अनुलोम-विलोम एक तरह का प्राणायाम होता है, जिससे आप अपनी सांसों को कंट्रोल कर सकते हैं। अनुलोम-विलोम को इंग्लिश में अल्टरनेट नॉस्ट्रिल ब्रीथिंग एक्सरसाइज कहा जाता है, जिसमें नाक के एक छेद से गहरी सांस ली जाती और दूसरे छेद से धीरे-धीरे सांस छोड़ी जाती है।
वेट लॉस
अनुलोम-विलोम आपकी वजन घटाने में मदद करता है। यह ब्रीथिंग एक्सरसाइज शरीर में फैट की मात्रा को कंट्रोल करती है। इस आसन की मदद से आप आसानी से बढ़ते वजन को रोक सकते हैं।
साइनस
साइनस के कारण इंसान को सांस लेने में समस्या होती है, क्योंकि इस समस्या में नोस्ट्रिल्स के अंदर रुकावट होने लगती है। यही वजह है कि शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो पाती है। ऐसे में रोजाना अनुलोम-विलोम करने से आपकी नोस्ट्रिल्स खुल जाती है और सांस लेने में आसानी होती है।
पाचन तंत्र
रोजाना अनुलोम-विलोम करने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। यह आसन इंसान को कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से बचाता है। यह पाचन को मजबूत करता है और वजन घटाने में मददगार साबित होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
अनुलोम-विलोम करने से इंसान अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकता है। यह आसन पूरे शरीर में नसों को साफ करने का काम करता है। यह बीपी से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज आदि को भी ठीक करता है।
माइग्रेन
आजकल कई लोग माइग्रेन जैसी समस्या का सामना कर रहे होते हैं। यह एक तरह का सिरदर्द है, जो पूरे या आधे सिर में होता है। इस दर्द से राहत पाने के लिए आप अनुलोम-विलोम का सहारा ले सकते हैं।
हार्ट हेल्थ
अनुलोम-विलोम करने से इंसान को दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। यह आसन हार्ट ब्लोकेज को खोलने का काम करता है और आर्टरीज को साफ करता है।
अनुलोम-विलोम करने के ढेरों फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com