मूंग की दाल खाने से आपको अनेक फायदे मिलते हैं। यह कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। हमारे आज के लेख में विस्तार से जानें साबुत मूंग का सेवन करने से मिलने वाले फायदों के बारे में-
मूंग के पोषक तत्व

विटामिन ए

फास्फोरस

फाइबर

पोटेशियम

विटामिन बी

मैग्नीशियम

विटामिन सी

मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप साबुत मूंग को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह प्रोटीन व फ्लेवोनोइड्स के गुणों से भरपूर होती है।
आयरन से भरपूर
साबुत मूंग प्रोटीन के अलावा आयरन से भी भरपूर होती है। इसमें केले की तरह पोटैशियम भी अच्छी मात्रा में होताी है।
कोलेस्ट्रॉल घटाए
साबुत मूंग में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसका सेवन करने से हृदय रोग का जोखिम कम होता है।
बीपी कंट्रोल करे
साबुत मूंग में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
पाचन सुधारे
पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर रखने के लिए आपको साबुत मूंग को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसमें पेक्टिन नाम का सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है जो पेट के लिए गुणकारी होता है।
नुकसान
अधिक मात्रा में साबुत मूंग का सेवन करने से आपको अपच, मतली और कब्ज आदि दिक्कतें हो सकती हैं क्योंकि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा होता है।
साबुत मूंग कई जरूरी गुणों से भरपूर होती है। एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार आप इसका सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com