तेंदू फल टमाटर की तरह दिखने वाला एक फल होता है। यह स्वाद में काफी मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है, इसे कच्चा भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पोषक तत्व
तेंदू फल मिनिरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस फल में विटामिन सी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो आपको स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। आइये इस फल के अन्य फायदे जानते हैं-
डायबिटीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए तेंदू फल फायदेमंद होता है। इस फल में एंटीडायबिटिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड पाया जाता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।
हार्ट हेल्थ
तेंदू फल डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। तेंदू फल कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। इसमें कैरोटिनॉइड नामक एलिमेंट पाया जाता है, जो हृदय रोगियों के लिए अच्छा होता है।
सूजन कम
तेंदू फल सूजन कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इस फल में एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो सूजन को कम करती है। इससे जोड़ों में दर्द या अर्थराइटिस की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
आंखें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदू फल खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इस फल में विटामिन ए पाया जाता है, यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही मायोपिया आदि के खतरे को कम करता है।
वजन कम
तेंदू फल से वजन घटाने में मदद मिलती है। इस फल में फाइबर उच्च मात्रा पाया जाता है, जो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसके सेवन से आपको कम भूख लगती है और वजन कम हो सकता है।
तेंदू फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com