गर्मी का मौसम सबसे अधिक बच्चों को परेशान करता है। ऐसे में उन्हें पसीने के कारण होने वाली घमौरियों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्टोरी में जानें बच्चों को घमौरियों से निजात दिलाने के तरीके-
एलोवेरा
इसमें एंटी सेप्टिक गुण होते हैं, जो जलन व खुजली से राहत दिलाते हैं। इसके पल्प को प्रभावित जगह पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो दें। इससे बच्चे को आराम मिलेगा।
कोकोनट ऑयल
नारियल तेल के एंटीबैक्टीरियल गुण बच्चों को घमौरियों से आराम दिलाने में सहायक होते हैं। इमें कपूर मिलाकर बच्चों के शरीर की मसाज करें।
नीम
बच्चों को नीम के पानी से नहलाने से घमौरियों से छुटकारा दिलाया जा सकता है। नीम में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर और गुलाब जल का पेस्ट बनाकर घमौरियों पर लगाएं। इसमें स्किन को ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं। इससे बच्चों को राहत मिलेगी।
बर्फ
घमौरियों की जलन व खुजली से तुरंत राहत दिलाने के लिए आप बच्चों के घमौरियों वाली जगह पर बर्फ लगा सकते हैं। इससे स्किन को ठंडक मिलती है।
खीरा
खारे में त्वचा को ठंडक देने वाले गुण होते हैं। आप इसके पतले-पतले स्लाइस काटकर बच्चों के घमौरियों वाली जगह पर रखें। इससे उन्हें ठंडक का एहसास होगा।
घमौरियों से बच्चों को आराम दिलाने के लिए ये सभी नुस्खे अपनाएं। इसके अलावा बच्चों को अधिक देर धूप में न खेलने दें। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com