औषधीय गुणों से भरपूर सोनापाठा का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के कई रोगों को दूर करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डॉक्टर मनीष सिंह के अनुसार, 'सोनापाठा का इस्तेमाल बुखार का तापमान कम करने, सिरदर्द को ठीक करने और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है।'
डायरिया से राहत दिलाता है
सोनपाठा दस्त को ठीक करता है। साथ ही, इसका सेवन करने से डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है। इसके लिए सोनपाठा के पेड़ की छाल का रस निकाल लें और इस रस में शहद मिलाकर रोज सेवन करे।
खांसी से आराम दिलाता है
सोनापाठा का सेवन खांसी की समस्या को दूर करता है। इसके लिए सोनापाठा की छाल के चूर्ण में शहद मिलाकर चाट सकते हैं।
जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है
सोनापाठा का सेवन जोड़ों के दर्द से आराम दिलाता है। इसके लिए सोनापाठा की जड़ का लेप दर्द वाली जगह पर लगाएं। साथ ही, सोनापाठा के पत्तों को दर्द वाली जगह पर बांधने से आराम मिलेगा।
बुखार से आराम दिलाता है
सोनापाठा का सेवन बुखार के तापमान को कम करने में मदद करता है। इसके लिए सोनापाठा की छाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उठने पर इसका सेवन कर लें।
एक्ने की समस्या को दूर करता है
सोनापाठा का रस स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल करने से एक्ने और मुंहासों की समस्या दूर होती है।
सावधानियां
अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्ति है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
सोनापाठा से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com