इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए कटहल, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

कटहल के सेवन से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है। साथ ही इससे आपकी समस्या ट्रिगर होकर बढ़ सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 6 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए कटहल, हो सकते हैं ये 5 नुकसान

कटहल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसे कच्चे और पके हुए दोनों तरीके से खाया जाता है। कटहल के सेवन से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं और यह कई बीमारियों को दूर रखने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपके पाचन तंत्र, हृदय और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही यह डायबिटीज और एनीमिया को रोकने में भी फायदेमंद होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ढेरो फायदे के बावजूद कटहल के कई नुकसान भी है। इसके सेवन से आपको एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जिन लोगों को कटहल के नुकसान के बारे में नहीं पता होता है। उन्हें इस लेख को जरूर पढ़ना चाहिए ताकि वह सावधान हो सके। इसके अलावा अगर आप कटहल का सेवन करते भी है, तो बेहद सीमित मात्रा में करें ताकि इससे आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी न हो। आपको इन बीमारियों और अवस्था में कटहल खाने से परहेज करना चाहिए। 

इन लोगों को कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए

1. एलर्जी की समस्याओं में

कई लोगों को सीजनल या डस्ट से एलर्जी की दिक्कत होती है। इसके अलावा स्किन एलर्जी की समस्या में भी आपको कटहल के सेवन से परहेज करना चाहिए। यह एलर्जी बढ़ाने वाले कारकों को ट्रिगर कर सकता है। साथ ही इससे खुजली, जलन और रैशेज की दिक्कत भी हो सकती है। 

side-effects-jackfruits 

Image Credit- Freepik

2. डायबिटीज 

कटहल वैसे तो डायबिटीज वाले मरीजों के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन इसके सेवन से आपके रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती है। इससे डायबिटीज वाले मरीजों का ब्लड शुगर बढ़ने की आंशका रहती है। इसलिए अगर आपको डायबिटीज है या आप प्री-डायबिटीक स्टेज में है, तो उस दौरान भी कटहल का सेवन न करें या बिल्कुल कम मात्रा में करें। 

3. पेट से जुड़ी समस्याओं में

पेट से जुड़ी समस्याएं आपके पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इससे आपकी दिनचर्या खराब होती है। साथ ही पाचन शक्ति पर भी असर पड़ सकता है। ज्यादा कटहल के सेवन से अपच, दस्त, ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है। इसलिए अगर आपको लंबे समय से कब्ज की दिक्कत है, तो इसे बिल्कुल न खाएं। 

इसे भी पढे़ं- पके कटहल खाने के फायदे : इस 6 लोगों को जरूर खाना चाहिए पके हुए कटहल, जानें इसे खाने के फायदे

4. प्रेगनेंसी में करें परहेज

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का काफी ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान वे जो खाती है, उसका सीधा असर उनके होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। इसलिए आपको कटहल खाने से परहेज करना चाहिए। कटहल में मौजूद इन्सॉल्यूबल फाइबर मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है। साथ ही ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को भी कटहल नहीं खाना चाहिए। कटहल खाने से गर्भपात होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है। इसलिए इस दौरान कटहल का सेवन न करें या डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे खाएं। 

5. ऑपरेशन के बाद

अगर आपने हाल ही में किसी भी तरह का ऑपरेशन करवाया है, तो उस दौरान भी कटहल का सेवन न करें। ये आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपके पेट की समस्या बढ़ सकती है और खाना के पाचन में भी मुश्किल आ सकती है। खासकर पेट का ऑपरेशन कराने पर आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। 

side-effects-jackfruits

Image Credit- Freepik

6. ब्लड डिसऑर्डर 

जिन लोगों को खून से जुड़ी कोई परेशानी या डिसऑर्डर है तो उन्हें कटहल नहीं खाना चाहिए। कटहल कॉगुलेशन को बढ़ाता है जिससे समस्या और बढ़ने का खतरा हो जाता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करने की सोच भी रहे है, तो आपको अपनी स्वास्थ्य स्थितियों के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए ताकि इसके गलत परिणाम सामने न आएं। 

उपरोक्त सभी अवस्थाओं में आपको कटहल का सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन इसके बावजूद आपको कटहल खाने के बाद कोई दिक्कत या परेशानी नजर आती है, तो आप तुरंत इसका सेवन बंद कर दें। साथ ही अपने चिकित्सक से इस बारे में सलाह जरूर लें। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में ठंडाई पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें घर पर स्वादिष्ट ठंडाई बनाने की रेसिपी

Disclaimer